फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में 8 महीने में स्वाइन फ्लू से 1094 मरीजों की मौत

Thu, 24 Aug 2017 06:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन
देशभर में स्वाइन फ्लू से अगस्त महीने में सबसे अधिक 342 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई है। वहीं, देशभर में एक जनवरी से 20 अगस्त तक 1094 मरीजों की मौत और 22186 की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। खास बात यह है कि यूपी का लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर जिला सबसे अधिक स्वाइन फ्लू की चपेट में है।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर के सभी राज्यों को स्वाइन फ्लू पर अधिक ध्यान देने का निर्देश दिया है। क्योंकि स्वाइन फ्लू का आंकड़ा अगस्त महीने में सबसे अधिक बढ़ रहा है। वर्ष 2015 के बाद सबसे अधिक स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से इस वर्ष फ्लू पॉजीटिव मरीजों की मौत हुई है।  

उत्तर प्रदेश में अब फ्लू का अधिक खतरा, 36 की मौत 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई आखिर और अगस्त महीने में फ्लू का खतरा बढ़ गया है। इसी टाइम पीरियड में सबसे अधिक स्वाइन फ्लू मरीजों की मौत भी हुई है। यूपी में अभी तक 36 मरीजों की मौत तो 1365 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है।
विज्ञापन


लखनऊ में सात, गाजियाबाद में दो, मेरठ में आठ,गौतमबुद्ध नगर में दो,बस्ती, वाराणसी, मुजफरनगर, गोरखपुर,बाराबंकी, बहरीच, आगरा में एक-एक, कानपुर नगर में चार, हापुड़ में तीन मरीजों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें