चेन्नई मेट्रो विस्तार के दूसरे चरण की योजना तैयार हो गई है, जल्द ही इसे राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस दूसरे चरण में 104.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल लाइन बिछाई जाएगी जिसमें 104 मेट्रो स्टेशन होंगे।
मेट्रो निमार्ण करने वाली कंपनी राइट्स के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो विस्तार परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट लगभग बनकर तैयार है और वे इसे सितंबर में राज्य सरकार की मंजूरी के लिए सोंप देंगे। चेन्नई मेट्रो के पहले चरण के निर्माण में छह साल का वक्त लगा था।
एक अधिकारी ने बताया, 'सर्वे के दौरान यातायात रोकने संबंधी अनुमति मिलने में देरी और कई इलाकों में स्थानीय लोग का सर्वे के दौरान विरोध के चलते योजना की विस्तृत रिपोर्ट बनाने में वक्त लगा। अगर चेन्नई मेट्रो रेल और राज्य सरकार को इसमें कुछ बदलाव करना हुआ तो योजना में मामूली परिवर्तन भी हो सकता है।'