फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ठाणे में कार के अंदर मिलीं जिलेटिन की 1000 छड़ें और डेटोनेटर, हिरासत में लिए गए तीन लोग

Wed, 02 Feb 2022 06:24 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गौरतलब है कि पिछले साल 25 फरवरी को कारोबारी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर भी जिलेटिन की छड़ों से भरी एक कार मिली थी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे इलाके में मंगलवार देर शाम (एक फरवरी) एक कार के अंदर जिलेटिन की 1000 छड़ें और कुछ डेटोनेटर बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भिवंडी में निजामपुरा पुलिस थाना एरिया के नाडी नाका में एक मारुति ईको कार पकड़ी गई। इस कार के अंदर जिलेटिन की एक हजार छड़ें और कुछ डेटोनेटर रखे थे। यह जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

बता दें कि मौके से पकड़े गए तीनों लोगों की पहचान अल्पेश पाटिल, पंकज चह्वाण और समीर वेद्गा के रूप में हुई। तीनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल 25 फरवरी को कारोबारी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर भी जिलेटिन की छड़ों से भरी एक कार मिली थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें