फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्ष बाद अपनाया हिंदू धर्म, पति पर लव जिहाद का आरोप

Thu, 21 Dec 2017 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / गाजियाबाद
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
धर्म बदलकर दूसरे समुदाय के युवक से शादी के 10 साल बाद महिला ने अब फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है। विजय नगर की रहने वाली महिला ने पति पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। बुधवार को पीड़िता ने राजनगर में जय शिव सेना पदाधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। महिला का आरोप यह है कि पति ने शादी से पहले धर्म परिवर्तन न कराने की बात कही थी लेकिन शादी के बाद पूजा-पाठ करने पर प्रताड़ित करने लगा। 
विज्ञापन


11 वर्ष पहले निशु शर्मा प्रताप विहार के एक मंदिर में साजिद नाम के युवक से मिली थी। साजिद से उसकी एक मुस्लिम सहेली ने जान पहचान कराई थी। साजिद मंदिर में अक्सर आता था और पूजा भी करता था। एक साल की दोस्ती के बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा। निकाह की बात पर युवक ने कहा कि घरवालों की खातिर मुस्लिम रीति से निकाह करना जरूरी है। शादी से पहले युवक ने उसे कहा कि वह धर्म भेद में विश्वास नहीं करता और शादी के बाद वह चाहे तो पूजा-पाठ सकती है। 

पढ़ें- धर्म परिवर्तन को लेकर HC का ऐतिहासिक फैसला, बदलना है धर्म तो पहले लेनी होगी मंजूरी
विज्ञापन

वह घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहती थी तो पति ने इंकार कर दिया

Love Jihad
निशु का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद वह घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहती थी तो पति ने इंकार कर दिया। वह उसके साथ मारपीट करने लगा और उसका नाम परिवर्तित कर उसका नाम अनम खान रख दिया गया। इसके बाद उसे घर में बंद रखा जाता था और परिवार वाले भी उस पर निगाह रखते थे। उसे तीन बच्चे हुए लेकिन लगातार अत्याचार बढ़ता रहा। दो साल पहले पति मर्डर केस में जेल चला गया और देवर उस पर गंदी निगाह रखने लगा। 

पति नौ दिसंबर को जेल से घर आया और मारपीट कर जान से भी मारने की धमकी दी। उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस पति को गिरफ्तार कर थाने ले गई और उसके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। वह किसी तरह निकल कर भागी। उसने एसएसपी को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन ने बताया कि निशु ने दोबारा हिंदू धर्म अपनाकर बच्चों को भी हिंदू धर्म में ले आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें