फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: नीलगिरि जिले में भारी भूस्खलन से 10 गांवों का संपर्क टूटा, सड़कें पूरी तरह से मलबे में दबीं

Thu, 22 Dec 2022 10:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधगमंडलम

सार

खेतों में पानी के जमा होने, पानी की टंकियों और तालाबों का निर्माण भूस्खलन का मुख्य कारण है। मलबे को हटाने में मदद के लिए राजमार्ग विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल एवं राहत विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
भूस्खलन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में कुक्कलथोरई के आसपास के 10 गांवों का गुरुवार को कोठागिरी रोड पर भारी भूस्खलन के बाद मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया। अधिकारियों के मुताबिक, 10 गांवों को कस्बों से जोड़ने वाली सड़कें पूरी तरह से मलबे में दब गईं। उधगमंडलम पंचायत के तहत आने वाले गांवों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। उयिलहट्टी झरने के पास 200 मीटर तक फैले भूस्खलन के कारण कोठागिरी और उसके आसपास के चाय बागान और कृषि भूमि भी बह गई। भूस्खलन से 10 गांव प्रभावित हुए।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खेतों में पानी के जमा होने, पानी की टंकियों और तालाबों का निर्माण भूस्खलन का मुख्य कारण है। मलबे को हटाने में मदद के लिए राजमार्ग विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल एवं राहत विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबा हटाने के दौरान भूस्खलन की आशंका के डर से अभियान प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें