फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha: लोकसभा चुनाव के बाद राज्यसभा की 10 सीटें खाली; निचले सदन में सांसद के तौर पर चुना जाना इसकी वजह

Tue, 11 Jun 2024 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सीटों के खाली होने के बारे में बताते हुए अधिसूचना में राज्यसभा सचिवालय ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 69 की उप-धारा (2) के साथ-साथ धारा 67 ए और धारा 68 की उप-धारा (4) के प्रावधान के अनुसरण में, 18 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने जाने की तारीख यानी चार जून 2024 से राज्यसभा के सदस्य नहीं रहे।
विज्ञापन
संसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों के बाद राज्यसभा में 10 सीटें खाली हो गई हैं। राज्यसभा सचिवालय ने इन रिक्तियों को अधिसूचित किया है। जो सीटें खाली हुई हैं, उसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक सीट शामिल हैं। 

विज्ञापन

इन्होंने लड़ा लोकसभा चुनाव और जीता

  • कामाख्या प्रसाद तासा (असम)
  • सर्बानंद सोनोवाल (असम)
  • मीसा भारती (बिहार)
  • विवेक ठाकुर (बिहार)
  • दीपेंद्र सिंह हुड्डा (हरियाणा)
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया (मध्य प्रदेश)
  • उदयनराजे भोंसले (महाराष्ट्र)
  • पीयूष गोयल (महाराष्ट्र)
  • केसी वेणुगोपाल (राजस्थान)
  • बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा)

राज्यसभा सचिवालय ने क्या कहा?
सीटों के खाली होने के बारे में बताते हुए अधिसूचना में राज्यसभा सचिवालय ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 69 की उप-धारा (2) के साथ-साथ धारा 67 ए और धारा 68 की उप-धारा (4) के प्रावधान के अनुसरण में, 18 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने जाने की तारीख यानी चार जून 2024 से राज्यसभा के सदस्य नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की नई तारीखों की घोषणा जल्द
इस अधिसूचना के बाद अब निर्चाचन आयोग राज्यों की परिषद में इन रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव की नई तारीखों की घोषणा करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें