यूपी के ललितपुर में तहसील तालबेहट के ग्राम कड़ेसराकलां में स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के कुएं में शुक्रवार को खुदाई के दौरान दस मानव कंकाल मिले। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और एसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे।
अफसरों ने नर कंकाल साठ से सत्तर साल पुराने होने का अनुमान जताया है। वहीं, जिलाधिकारी ने नर कंकालों को जांच के लिए भेजने की बात कही है। कड़ेसराकलां गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप राधा स्वामी संत्सग आश्रम है। स बार सूखा पड़ने के कारण यहां बने कुएं का पानी समाप्त हो गया था।
रविवार को यह होने वाले सत्संग में आने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए कुएं को गहरा कराने का निर्णय लिया गया। बृहस्पतिवार को यहां मजदूरों से खुदाई कराई गई। शुक्रवार को मशीन लगा कर खुदाई शुरू हुई। तीन घंटे मशीन के काम करने के बाद कूप से कंकाल निकलने लगे, जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों का जमघट लग गया।