फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः सहकारी और निजी बैंकों के 10 फीसदी कर्मचारी भी लोकल ट्रेनों में कर सकेंगे यात्रा

Sat, 19 Sep 2020 11:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई की लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार के अनुमोदन पर पश्चिमी और मध्य रेलवे ने सहकारी और निजी बैंकों के चुनिंदा 10 फीसदी कर्मचारियों को मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों को पहले से ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि इन 10 फीसदी चयनित कर्मचारियों को राज्य सरकार से क्यूआर आईडी कोड प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। तब तक, वैध पहचान पत्र वाले लोग टिकट खरीद सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं।


साथ रेलवे ने कहा है कि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे, जिससे भीड़ को नियंत्रण में किया सके। साथ ही आने वाले यात्रियों से रेलवे ने सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन


पश्चिमी रेलवे ने एक बयान में कहा, राज्य सरकार द्वारा स्थानीय ट्रेनों में यात्रा करने के लिए आवश्यक स्टाफ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें