देश भर में करीब 10 लाख मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के खिलाफ लामबंद हो गई हैं। इसके लिए संघ की मुस्लिम शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की तरफ से एक याचिका पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।
यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी भी सारे राजनीतिक दल भाजपा की जीत में मुस्लिम महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ मान रहे हैं।
इंद्रेश कुमार के संयोजन में हो रहे हैं हस्ताक्षर
इस हस्ताक्षर अभियान का संयोजन संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार कर रहे हैं जो कि एमआरएम के मुख्य संयोजक भी हैं। इंद्रेश कुमार काफी लंबे समय से तीन तलाक का मुद्दा उठा रहे हैं और वो चाहते हैं कि इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों के साथ बहस हो।
एमआरएम ने कहा कि मुसलमानों के साथ-साथ इससे जुड़े अन्य पक्षों के साथ सरकार की तरफ से भी दिक्कत है, जिसको सुलझाने के लिए बहस होना जरूरी है।