आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि है। जहाज उड़ाने के शौकीन राजीव गांधी एक अरसे तक राजनीति से दूर थे, लेकिन भाई संजय गांधी की मौत के बाद मां इंदिरा गांधी के कहने पर राजनीति में आए थे। एक नजर राजीव गांधी की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातों पर।
1- कहा जाता है कि राजीव गांधी ने महात्मा गांधी के चरणों में 29 जनवरी 1948 को फूल चढ़ाए थे। इस पर राजीव को बताया गया कि चरणों में फूल सिर्फ मृत व्यक्ति के ही चढ़ाए जाते हैं। आश्चर्यजनक रुप से महात्मा गांधी की अगले दिन यानी 30 जनवरी को नाथुराम गोडसे ने हत्या कर दी थी।
2- राजवी गांधी फ्लाइंग क्लब के मेम्बर थे। यहां उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली थी।
3- राजीव 1970 में एयर इंडिया से जुड़े और 1980 में राजनीति में आने से पहले तक वह यहां काम करते रहे।
4- राजीव जब लंदन में कैम्ब्रिज में पढ़े रहे थे, इसी दौरान उन्होंने सोनिया गांधी को पहले बार एक ग्रीक रेस्टोरेंट में देखा था और उनको पहली नजर का प्यार हो गया था।
5- राजीव गांधी आज तक भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। वह सिर्फ 40 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बन गए थे।
6- कांग्रेस ने पहली बार राजीव गांधी के नेतृत्व में लोकसभा की 542 सीटों में से 411 सीटें जीती थीं।
7- राजीव को कम्प्यूटर और गैजेट्स काफी पसंद थे।
8- भ्रष्टाचार के खिलाफ राजीव गांधी की लड़ाई की वजह से उन्हें मिस्टर क्लीन भी कहा जाता था।
9- राजीव गांधी 1991 में श्रीपेरम्बदूर में बिना निर्धारित कार्यक्रम के इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंच गए थे।
10- माल्यार्पण समारोह के दौरान राजीन गांधी की श्रीलंका के अलगाववादी संगठन एलटीटीई ने हत्या कर दी थी।