फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर: इंदौर विकास प्राधिकरण के 10 कर्मचारी दोबारा संक्रमित, कुछ दिन पहले ली थी वैक्सीन की दूसरी डोज

Wed, 07 Apr 2021 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर।

सार

  • प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा इंदौर में 
  • टीका के कारण सभी कोरोना के कम लक्षण पाए गए-प्राधिकरण
  • जिले में मंगलवार को 866 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
विज्ञापन
इंदौर में कोरोना की रफ्तार तेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज कोरोना के नए मरीज निकल रहे हैं। मध्य प्रदेश का इंदौर जिला हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां पर सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को 866 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह एक दिन में मिले मामलों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। साथ ही 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं इंदौर विकास प्राधिकरण क दस अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वैक्सीन के दोनों डोज लगाने के बाद भी ये लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालांकि इससे पहले इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईए विविक श्रोत्रिय ने कहा कि टीकाकरण क कारण सभी में करोना के कम लक्ष्ण पाए गए हैं। सभी फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं और सभी सामान्य स्थिति में हैं।   

विज्ञापन




प्रदेश में 48% मामले सिर्फ तीन शहरों में  
वहीं इंदौर के सहकारिता विभाग के उपायुक्त कार्यालय में एक एक हफ्ते में 6 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल में 16 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। दरअसल, राज्य में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 4043 नए केस सामने आए हैं। यानी संक्रमण की दर 12 फीसदी तक हो गई है। पॉजिटिविटी रेट में यह उछाल एक सप्ताह के भीतर देखने को मिल रहा है।  बताया जा रहा है कि प्रदेश में 48% मामले सिर्फ तीन शहर इंदौर, भोपाल और जबलपुर में मिल रहे हैं। जिस तेजी से संक्रमण फैल रहा है,आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें