फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 साल बनाम 55 महीने... संसद में पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

Thu, 07 Feb 2019 07:34 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गुरुवार को ही राहुल गांधी ने बोला था पीएम मोदी पर हमला
  • संसद में आक्रामक दिखे पीएम, चुनावी मोड में दिया भाषण
  • भ्रष्टाचार से लेकर राफेल तक, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज
  • इतिहास से की भाषण की शुरुआत, कविता से किया समाप्त
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। इस दौरान उन्होंने पहली बार संसद में राफेल के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। कांग्रेस पर उनके हर तंज पर सत्तापक्ष की ओर से ठहाके लग रहे थे। पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें पढ़ें --
विज्ञापन


-देश ने 30 साल ‘मिलावटी’ सरकार देखी है और अब तो ‘महामिलावट’ वाली सरकार की कोशिश हो रही है, लेकिन देश की जनता को यह नहीं चाहिए।

-जो लोग देश से भाग गयें हैं, वो ट्विटर पर रो रहे हैं कि मैं तो 9 हजार करोड़ रुपये लेकर निकला था, लेकिन मोदी जी ने मेरे 13 हजार करोड़ जब्त कर लिए।

-उल्टा चोर चौकीदार को डांटे। आप कह रहे हैं, मोदी संस्थानों को खत्म कर रहा है, उल्टा चोर चौकीदार को डांटे। आपातकाल लगाया कांग्रेस ने, सेना का अपमान किया कांग्रेस ने, और कहते हैं मोदी देश को बर्बाद कर रहा है।
 


-कांग्रेस ने करीब 100 बार अनुच्छेद 356 का उपयोग किया और इंदिरा गांधी ने 50 बार यह किया। 

-अपनी विफलता के लिए ईवीएम का रोना रोया जा रहा है, आप इतने डरे क्यों हैं। हम जनसभा में भी सच बोलते हैं और लोकसभा में भी सच बोलते हैं, लेकिन आपको (विपक्ष) सच सुनने की आदत नहीं रह गई है।
विज्ञापन


-मेरी आप सभी लोगों को चुनाव में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकमानाएं हैं, विश्वास है कि नयी पीढ़ी राष्ट्र को नई दिशा देगी।

-सरकार की पहचान ईमानदारी, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और तेजी से काम करने के लिए है।

-अहंकार ने ही कांग्रेस को 400 से 40 पर पहुंचा दिया, जबकि हमारे सेवाभाव ने हमें 2 से 205 पर पहुंचाया।

-हम वो नहीं हैं जो चुनौतियों से भागते हैं। हम चुनौतियों का सामना करते हैं और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करते हैं।

-दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में एक तरफ हमारे खिलाड़ी पदक जीतने के लिए मेहनत कर रहें थे और कांग्रेस के लोग अपनी वेल्थ बना रहे थे।

अपने अभिभाषण के दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पर आक्रामक दिखे। अब, जबकि लोकसभा चुनाव 2019 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, तो पीएम भी पूरे चुनावी मोड में दिखे। 

गुरुवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला था कि उनके सामने नरेंद्र मोदी को खड़ा कर दो, 10 मिनट में भाग जाएंगे। इसके बाद लोकसभा में भले ही राहुल अनुपस्थित रहे, लेकिन पीएम मोदी ने  कांग्रेस पर खूब तंज कसे। 

अपनी बात समाप्त करने से पहले उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा है, बर्बाद किया है, उनको डरना ही होगा। उनको डराने के लिए ही मोदी बैठा है। लुटेरों के अंदर डर पैदा करने के लिए ही लोगों ने उन्हें बिठाया है। अंत में उन्होंने कविता की कुछ लाइनों से अपना इरादा स्पष्ट किया। 
विज्ञापन


सूरज आएगा भी तो कहां
उसे यहीं रहना होगा
यहीं हमारी सांसों में 
हमारी रगों में
हमारे संकल्पों में
हमारे रतजगों में 
तुम उदास मत हो
मैं किसी भी सूरज को नहीं डूबने दूंगा


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें