फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 200 स्पेशल ट्रेन से 1 लाख 45 हजार यात्रियों ने किया सफर

Tue, 02 Jun 2020 07:46 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • देश की धड़कन ट्रेन अब ट्रैक पर वापस लौटी
  • पहले दिन 200 स्पेशल ट्रेन से 1 लाख 45 हजार यात्री सफर किए
विज्ञापन
रेलवे की विशेष ट्रेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की धड़कन ट्रेन अब ट्रैक पर वापस लौट गई है। सोमवार को 200 स्पेशल ट्रेन दौड़ी तो वहीं पहले से चल रही 30 राजधानी स्पेशल भी यात्रियों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने में सहयोगी बनी। हालांकि श्रमिक ट्रेन अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम चली। इसकी कुल संख्या 69 ट्रेन की रही।

विज्ञापन


बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच देश लॉकडाउन से अनलॉक की ओर बढ़ चला है। अनलॉक-वन के पहले दिन ट्रेन पटरी पर लौट आई है। लंबे समय से इंतजार के बाद लॉकडाउन में जगह-जगह फंसे पर्यटक, छात्र, मजदूर व अन्य लोग ट्रेन से सफर कर गृहप्रदेश पहुंचने लगे है।

सोमवार को पहले दिन 1 लाख 45 हजार यात्रियों को लेकर 200 ट्रेन समय-सारणी के साथ एक जगह से दूसरे जगह के लिए चली। स्टेशन पर यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढाई महीने से फंसे लोग जब ट्रेन से यात्रा करने के लिए पहुंचे तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने भी संकेत दिया है कि 200 ट्रेनों को फिलहाल शुरू किया गया है, जल्द ही और अधिक ट्रेन रेलवे ट्रैक पर उतारी जाएगी। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से वाराणसी के लिए रविवार देर रात 12:10 बजे पहली ट्रेन ट्रेन महानगर से रवाना हुई।

अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल के बीच कर्णावती एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह 4:55 बजे रवाना हुई। इसके बाद बंगलूरू स्टेशन हुबली के लिए जन शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे रवाना हुई।
वहीं नई दिल्ली से पहली ट्रेन 2:35 बजे देहरादून उना हिमाचल के लिए रवाना हुई।

इसमें 806 यात्रा रवाना हुए। दिल्ली आने वाली पहली ट्रेन देहरादून जनशताब्दी थी। ट्रेन सुबह 11:30 बजे पहुंची।  रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंगए मास्क और पूरे प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया है। यात्री रेलवे की गाइडलाइंस को फॉलो कर रहे हैं, रेलवे स्टेशन पर चेक प्वाइंट पर चेकिंग की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 26 लाख यात्रियों ने 30 जून तक एडवांस रिजर्वेशन लिया है। 25,82,671 लोगों ने सफर के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट व मोबाइल एप से टिकट बुक किया।

दिल्ली से संचालित होने वाली ट्रेन

दिल्ली आने वाली विशेष ट्रेन: देहरादून जनशताब्दी- नई दिल्ली पूर्वाह्न 11.30 पर पहुंची। कोटा जनशताब्दी- हजरत निजामुद्दीन पूर्वाह्न 11.15 पर पहुंची। गोमती एक्सप्रेस- नई दिल्ली अपराह्न 3.05 पर पहुंची।

रवाना होने वाली विशेष ट्रेन: कोटा जनशताब्दी- दोपहर 1.15 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना हुई, ऊना जनशताब्दी दोपहर 2:35 बजे नई दिल्ली से स्टेशन से रवान हुई, महामना एक्सप्रेस- शाम 6.35 बजे नई दिल्ली स्टेशन से, अजमेर जनशताब्दी शाम 4:20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से,  गाजीपुर एक्सप्रेस शाम 7:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई और लखनऊ मेल देर रात 10:05 बजे नई दिल्ली से चली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें