फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल दर्ज किए गए एड्स के 1.96 लाख नए मामले

Wed, 20 Jul 2016 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एचआईवी,एड्स
विज्ञापन
ग्लोबल बर्डन डीसिज(डीबीडी) द्वारा एड्स से पीडित लोगों की वर्तमान संख्या जानने के लिए एक शोध कराया गया। इस शोध के अनुसार साल 2015 में पूरे देश भर में 1.96 लाख एड्स के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं हाल ही में जारी एक सर्वे के अनुसार देशभर में इस समय करीब 28.28 लाख लोग एचआईवी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

 
डीबीडी द्वारा किया गया यह शोध राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के आकड़ों पर अधारित है। नाको के अधिकारी ने बताया की साल 2015 में देश भर में एडस के करीब 8600 नए मामले दर्ज किए गए। जिनकी सख्या दिन-प्रतिदिन और बढ़ती जा रही है।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के अधिकारी ने बताया कि हमने एचआईवी,एड्स की रोकथाम के लिए देश भर में जागरुकता अभियान चलाया हुआ है। देश भर में एचआईवी के मामलों में उपचार और रोकथाम के लिए  हम यूनेस्को के साथ काम कर रहे है, जिससे कि इस रोग से पीड़ित सभी लोगों को समय पर इलाज और सरकारी मदद मिल सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें