फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से 1.2 करोड़ शिशुओं के मस्तिष्क पर पड़ेगा प्रभाव : रिपोर्ट

Thu, 07 Dec 2017 05:35 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
यूनीसेफ
विज्ञापन
वायु प्रदूषण भारत समेत दक्षिण एशिया में 1.2 करोड़ से अधिक शिशुओं के मस्तिष्क के विकास को प्रभावित कर सकता है। यूनीसेफ द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह चिंता व्यक्त की गई है। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब राजधानी दिल्ली समेत अन्य उत्तरी राज्य गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं। यूनीसेफ इंडिया के संचार प्रमुख अलेग्जेंडर वेस्टरबीक ने कहा कि वायु प्रदूषण के संकट से लाखों भारतीय बच्चों पर भी प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


पढ़ें- UNICEF ने की भारत की सराहना, दुनिया भर के लिए बन सकता है 'मॉडल फॉर डेवलपमेंट'

रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया में एक साल तक की उम्र के करीब 1.22 करोड़ बच्चों का वायु प्रदूषण के कारण मस्तिष्क का विकास प्रभावित होने की गंभीर आशंका है। यूनीसेफ ने ‘डेंजर इन द् एयर: हाउ एयर पॉल्युशन कैन अफैक्ट ब्रेन डेवलपमेंड इन यंग चिलड्रन’ नामक  रिपोर्ट पेश कर यह चिंता जाहिर की है। जिसमें कहा गया है कि प्रदूषण बच्चों के मस्तिष्क के टिशू को नुकसान पहुंचा सकता है और संज्ञानात्मक विकास को कमजोर कर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें