फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्किल्स पोर्टल के जरिए 1.2 लाख आईटीआई छात्र करेंगे ई-लर्निंग

Fri, 25 Dec 2020 03:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतस्किल्स पोर्टल के जरिए देश की करीब 3000 आईटीआई में पढ़ने वाले 1.2 लाख छात्र डिजिटाइज्ड ई-लर्निंग मॉड्यूल का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कौशल कार्यक्रमों को भविष्योन्मुख बनाने और आईटीआई छात्रों के लिए डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने को प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने माइक्रोसॉफ्ट और नैसकॉम फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाए हैं। 

विज्ञापन


डीजीटी ने डिजिटल कंटेंट तैयार करने को मिलाए हैं माइक्रोसॉफ्ट और नैसकॉम से हाथ
डीजीटी केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के तहत आता है, जिसके पास 15000 औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों (आईटीआई) और 33 राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का सघन नेटवर्क मौजूद है।

डीजीटी को इन संस्थानों के जरिये देश के युवाओं को दीर्घावधि का संस्थागत प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मिली हुई है। डीजीटी ने अक्तूबर में अपने ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म भारतस्किल्स की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, व्यवासियक प्रशिक्षण योजनाओं को लागू करने और ‘स्किल इंडिया’ के सपने को हकीकत में बदलने में डीजीटी अहम भूमिका निभा सकता है। कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा, हमारा लक्ष्य डीजीटी-माइक्रोसॉफ्ट साझेदारी के जरिये  शिक्षा में डिजिटाइजेशन को शामिल कर हजारों छात्रों को प्रभावित करना है। हमें आशा है कि यह जल्द ही ज्यादा छात्रों और शिक्षकों तक पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें