बाल विकास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला और बाल विकास पर आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस मौके पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे। 8-9 अक्तूबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन में सभी राज्यों से महिला और बाल विकास क्षेत्र से जुड़े राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारी हिस्सा लेंगे।
इंडिया गठबंधन कर सकती है बैठक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) के विरोध में इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को बैठक कर सकता है।
उपचुनाव के आएंगा नतीजे
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुदुचेरी में पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। बतादें कि पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में लगभग 80% मतदान हुआ।
आम आदमी पार्टी का लखनऊ में प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन करेगी।
राष्ट्रीय डाक सप्ताह का शुरुआत
डाक विभाग (डीओपी) शुक्रवार से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाने जा रहा है। 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस से इसकी शुरुआत हो रही है। इस वर्ष विश्व डाक दिवस का विषय है 'विश्व डाक दिवस: एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं।'राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, सुलभ और नागरिकों की बदलती आवश्यकताओं के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना है।
दो दिन के लिए शराब की दुकानें बंद
दिल्ली में शराब की दुकानें शुक्रवार से दो दिन के लिए बंद रहेंगी। आदेश में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस के इनपुट और मौजूदा हालात को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की दुकानों को बंद किया जा रहा है।