फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिन के ओडिशा दौरे पर, सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में होगी सुनवाई

Mon, 02 Feb 2026 07:32 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 2 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 2 फरवरी 2026 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा है। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिन के ओडिशा दौरे पर जा रही हैं। वहीं, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़े एक मामले में सुनवाई होगी।

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा 
शुरुआत राष्ट्रपति के दौरे से करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से छह दिन के ओडिशा दौरे पर जा रही हैं। इस दौरान वे अपने गृह जिले मयूरभंज में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी।  इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों के अलावा बालासोर में एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। 

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, 4 फरवरी को राष्ट्रपति रायरांगपुर के महुलडीहा स्थित सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और छात्राओं से बातचीत करेंगी।

रायरांगपुर में राष्ट्रपति सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय- ओयूएटी परिसर, तीरंदाजी केंद्र, शहर के सौंदर्यीकरण और जल निकासी उन्नयन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी।

राष्ट्रपति 6 फरवरी को सिमलीपाल में आदिवासी समुदायों की महिलाओं और युवाओं से बातचीत करेंगी। वे भुवनेश्वर में ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के सहयोग से ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित ‘ब्लैक स्वान शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगी। 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ‘बस्तर पांडुम 2026’ महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।

सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में सुनवाई 
सोमवार को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को  उनके स्वास्थ्य को लेकर उठे सवालों पर कड़ा रुख अपनाया था। अदालत ने वांगचुक की शिकायतों को गंभीर मानते हुए विशेषज्ञ डॉक्टर से उनकी मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पीएमके के अध्यक्ष से जुड़े एक मामले में सुनवाई
पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अध्यक्ष से जुड़े एक मामले में सोमवार को सुनवाई होगी। दरअसल, पीएमके संस्थापक डॉ. एस. रामदास ने मद्रास उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। उस पत्र को रद्द करने की मांग की है, जिसमें पार्टी के 'आम' चुनाव चिह्न के आवंटन के संबंध में सूचना दी गई थी। यह पत्र उनके पुत्र और वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास के चेन्नई स्थित पते पर भेजा गया था। इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय से ईसीआई को निर्देश देने का आग्रह किया है कि वह उनके चेन्नई स्थित पते पर एक नया पत्र जारी करें, जिसमें यह बताया जाए कि वे पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

किसानों का हाईवे जाम 
सोमवार को जालंधर के किसान दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने वाले हैं। पहले यह प्रदर्शन 30 जनवरी को किया जाना था, लेकिन गुरु महाराज की जयंती से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों और शोभा यात्राओं को ध्यान में रखते हुए किसानों ने यह फैसला लिया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें