फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चीन की यह महिला फर्राटे से बोलती है तमिल, कहीं ये रजनीकांत का जलवा तो नहीं!

Wed, 01 Aug 2018 12:02 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा भी इस महिला के हुनर के हैं कायल
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि उत्तर भारतीयों को दक्षिण भारत की कोई भाषा जरा सी भी समझ नहीं आती। उत्तर प्रदेश और बिहार के जो लड़के बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने और फिर हैदराबाद में नौकरी करते हैं, वे छुट्टियों में घर आकर अपने परिवार वालों को भी तमिल,तेलुगु, कन्नड और मलयालम के दो-चार शब्द तो सिखा ही देते हैं। रही सही कसर रजनीकांत के दामाद धनुष ने पूरी कर दी। अब तो जैसे ही 'कोलावरी डी' बोलता है, फट से साड्डी दिल्ली की आंटी जी भी इसका मतलब समझ जाती हैं। 

विज्ञापन

वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कायल

मगर इस चीनी महिला की तो दाद देनी पड़ेगी। इस महिला को फर्राटेदार तमिल बोलता देख आप भी इनके कायल हो जाएंगे। आमतौर पर हमारी मानसिकता यह है कि जब हमें कोई तीसरी भाषा सीखनी होती है, मन में फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश या किसी भी विकसित देश की भाषा सीखने का ख्याल पहले आता है। शायद ही कोई भारतीय देश में बोली जाने वाली कोई भाषा सीखना चाहता हो। मगर इस चीनी महिला को तमिल बोलता देख ना सिर्फ आप, बल्कि वे लोग भी प्रेरित हो रहे हैं जो बचपन से इस भाषा को सुनते-बोलते बड़े हुए हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जैसे ही ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट किया, देखते ही देखते यह वायरल हो गया।

ये तो चेन्नई के लोगों को भी मात दे रही है!

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के बारे में यह महिला तमिल में लोगों को बता रही है। वीडियो देखते ही लोगों ने तारीफों के पुल बांधने शुरु कर दिए। जिन्हें तमिल समझ आती है, उन्होंने तो यह तक कह दिया कि इस महिला की तमिल, तमिलनाडु के रहने वाले लोगों से भी बेहतर है!







विज्ञापन

आखिर चीन में क्यों लोकप्रिय है तमिल?

दरअसल, चीन में कई लोग तमिल सीखते हैं। चाइना रेडियो इंटरनेशनल में तमिल भाषा में कार्यक्रम का प्रसारण होता है। मलेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और भारत में तमिल बोली जाती है। इसी आधार पर कई लोगों का कहना है कि व्यापार और पर्यटन उद्योग के बाजार पर कब्जा करने के इरादे से चीन के लोग यह भाषा सीख रहे हैं।





विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें