फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने तो रावण को भी नहीं बख्शा, बना डाले ऐसे अजब-गजब मीम्स

Thu, 18 Oct 2018 04:15 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : YouTube
विज्ञापन

दशहरे के चलते लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई फोटो और संदेशों को शेयर करना शुरू कर दिया है। 19 अक्टूबर 2018 (शुक्रवार) को दशहरा पूरे देश में मनाया जाएगा। सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया का जमाना है और कुछ भी बहुत जल्द वायरल होने लगता है। सोशल मीडिया ने लंकेश्वर रावण को भी नहीं बख्शा है। रावण को लेकर भी कई तरह के मीम्स काफी वायरल हो रहे हैं। रावण से जुड़े ऐसे ही कुछ वायरल मीम्स आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आपको हंसी आ जाएगी।

आप भी देखिए कुछ खास ट्वीट और मीम्स जो लोगों ने साझा किए हैं। आप भी अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को हैप्पी दशहरा 2018 के लिए इनको भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। लेकिन उससे पहले आपको बताना चाहेंगे कि 'मीम्स' होता क्या है...
विज्ञापन


...तो इन्हें कहते हैं 'मीम्स'  

दरअसल, मीम्स एक चित्र, वीडियो या एक वाक्य हो सकता है। आमतौर पर यह हास्यास्पद और मजेदार संदेश होता है, जिसमे हास्य व्यंग्य छिपा होता है। आजकल सोशल मीडिया वेबसाइट और एप्स पर इसे बहुत शेयर किया जाता है। इसे वायरल कंटेंट के रूप में भी समझा जा सकता है।



 



 



 



 




विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें