Jokes in Hindi: अगर आप हमेशा खुश रहते हैं, तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। यही कारण है कि हम सभी को हर दिन सुबह और शाम हंसने की सलाह दी जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रखने के लिए हंसने को कहते हैं। दरअसल, ये हंसना भी एक योग है, जो हमें कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। जब हम हंसते हैं, तो हमारा दिमाग सारी टेंशन और तनाव को भूल कर शांत हो जाता है। लेकिन अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
टीचर- तुम्हारी इंग्लिश बहुत कमजोर है।
स्टूडेंट- क्यों झूठ बोल रही हो टीचर?
टीचर- अच्छा ये बताओ बहरे को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
स्टूडेंट- उसे इंग्लिश में कुछ भी बोल दो कौन सा उसे सुनाई देने वाला है।