एक्सिडेंट के बाद गुस्से से लाल थी लड़की, तभी गुलाब लेकर पहुंच गया लड़का
- फोटो : instagram
मुंबई में सड़क हादसे के बाद हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। हादसे के बाद जहां बाइक सवार महिला और दूसरे व्यक्ति के बीच बहस हो रही थी, वहीं एक अजनबी फूल लेकर पहुंचा और महिला को चिल मारो कहकर माहौल शांत करने की कोशिश करने लगा। इस अनोखे अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला बाइक सवार ने घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो उनकी बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। फुटेज में हादसे के बाद महिला अपनी बाइक उठाती नजर आती हैं और उस व्यक्ति से बहस करती हैं, जिसे वह दुर्घटना के लिए जिम्मेदार मान रही थीं।
इसी दौरान एक शख्स हाथ में गुलाब का फूल लेकर वहां पहुंचता है और महिला को फूल देते हुए चिल मारो कहता है। उसका यह अंदाज देखकर महिला हैरान रह जाती हैं। महिला ने वीडियो में बताया है कि हादसे के समय वह काफी गुस्से में थीं और ऐसे में अचानक किसी अनजान व्यक्ति का फूल लेकर पहुंचना उनके लिए अप्रत्याशित था।
सुपर अल नीनो लेकर आ रहा तबाही: कहीं बाढ़, तो कहीं जमीन धंसने का खतरा, 1950 के बाद पहली बार होगा ऐसा
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया लोगो की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने फूल देने वाले शख्स की पहल को मजेदार और सकारात्मक बताया। उनका मानना था कि उसने तनावपूर्ण स्थिति को हल्का करने और विवाद शांत कराने की कोशिश की।
छोटी-सी मदद, बड़ी खुशी: शख्स की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल, टिप मिली तो हेल्पर की आंखों में आ गए आंसू
हालांकि, कुछ लोगों ने वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम पर सवाल उठाए। उन्हें लगा कि कहीं यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए पहले से प्लान तो नहीं किया गया था। वहीं, कुछ लोगों ने महिलाओं को सड़क पर ऐसे तनावपूर्ण हालात में किसी अनजान व्यक्ति के अचानक करीब आने पर सतर्क रहने की सलाह दी।