फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-सुबह अखबार पढ़कर पति का चकराया सिर...पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 13 Aug 2020 10:24 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन


---------------------------------------------

पति ने दरवाजा खोला, सामने कुरियर वाला था...! 
.
पति - इसमें क्या है? 
.
कुरियर वाला - सर आपके खाने की चीज है, मैडम ने मंगाया है...!
.
पति ने फटाफट बॉक्स खोला... और फिर कुरियर वाले को जमकर धोया...!
और बोला - अब यही कमी रह गई थी तुमलोगों की,
बेलन की भी होम डिलीवरी करने लगे...!!! 

Jokes - फोटो : Pixabay
अनाउंसर - अत्याधिक बारिश के कारण सभी ट्रेन लेट हैं!
किसी को और कुछ पूछना है?
.
एक महिला - क्या इस ड्रेस में मैं मोटी लग रही हूं?  
.
अनाउंसर ने पीट लिया माथा...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
एक पति सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था,
जिसमें एक जगह लिखा था - 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!

यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया... 

फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था -
'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें