फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मास्टर ने पूछा- ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है, तो मिला ये धमाकेदार जवाब

Tue, 23 Jul 2019 07:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------------------- 

सोमू एक दर्जी के पास गया...

सोमू - पैंट की सिलाई कितनी है? 

दर्जी - 200 रुपये...

सोमू - और निक्कर की? 

दर्जी - 50 रुपये...

सोमू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना!!! 

जोक्स
पति - मेरी लॉटरी लग जाये तो क्या करोगी? 

पत्नी - आधा पैसा लेके हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी। 

पति - 100 रुपये की लगी है, 
ये ले 50 और निकल जा...!!!

Jokes
पप्पू उदास बैठा था...

गप्पू - क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है? 

पप्पू - क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है...

मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं,
लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया...!!! 

joke
मोहित - मैं स्कूल नहीं जाऊंगा। 

मां - क्यों बेटा? क्या पढ़ाई में मन नहीं लगता? 

मोहित - नहीं मां, ये बात नहीं है...

मां - फिर क्या बात है? 

मोहित - मास्टर जी को तो कुछ आता जाता है नहीं,
हर सवाल का जवाब मुझसे पूछते हैं...!!! 
विज्ञापन

जोक्स
मास्टर - अस्पताल में ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है? 
.
.
.
छात्र - अगर बेहोश नहीं किया और
मरीज ऑपरेशन करना सीख गया तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा...!!!  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें