फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के ने कहा कुछ ऐसा कि लड़की ने झट से कर ली शादी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 17 Aug 2019 10:39 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------------ 

मास्टर जी सभी बच्चों को पढ़ा रहे थे कि...
दिल्ली में कुतुब मीनार है। 

उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...

मास्टर जी ने पप्पू का कान पकड़ा और पूछा- मैंने अभी क्या कहा था? 

पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है...!!! 

Trending Videos

joke
आदमी मच्छर से - दिन में क्यों काट रहे हो? 

मच्छर - ओवरटाइम कर रहा हूं साहब, 
मां-बाप बीमार हैं, घर में जवान बहन है और 
लड़केवालों ने दहेज में एक लीटर खून मांगा है...!!! 

जोक्स
 संता - मैं तो दुविधा में फंस गया हूं... 

बंता - वो कैसे?

संता - यार बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता 
और मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती...!!! 

joke smiley
डॉक्टर  - ताई तुझे ऐसी दवाई दूंगा कि 
तू फिर से जवान हो जाएगी!

ताई - ना बेटा ऐसा जुल्म मत करना, 
मेरी पेंशन बंद हो जाएगी...!!! 
विज्ञापन

जोक्स
लड़का - शादी करले मुझसे!

लड़की - क्यों?

लड़का - मेरा बाप गांव का सबसे बड़ा आदमी है! 

शादी के बाद लड़की को पता चला कि
लड़के का बाप 105 साल का है!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें