फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पप्पू ने बताया 'खुशी का ठिकाना न रहा' मुहावरे का मतलब, सुनकर मास्टर जी हो गए बेहोश

Sun, 01 Dec 2019 10:29 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...  

विज्ञापन


-----------------------------  

नहले पे दहला...

लड़की (बस में) - मुझे सीट दे दो। 

लड़का - क्यों दे दूं? 

लड़की - अरे... लड़की खड़ी है, सीट भी नहीं दे सकते क्या? 

लड़का - आप मुझसे शादी कर लो! 

लड़की - क्यों कर लूं? 

लड़का - अरे... लड़का कुंवारा घूम रहा है,
शादी भी नहीं कर सकती क्या...!!! 

Trending Videos

Jokes - फोटो : Pixabay
परम सत्य...

शराबी और सांप चाहे जितने भी टेढ़े-मेढ़े चलें...
.
लेकिन...
.
.
अपने घर में सीधे ही घुसेंगे...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - 'खुशी का ठिकाना न रहा' इस मुहावरे का मतलब बताओ। 

पप्पू - खुशी घर वालों से छिपकर रोजाना अपने ब्वॉयफ्रेंड के मिलने जाती थी...

एक दिन उसके पापा ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ देख लिया और 
खुशी को घर से निकाल दिया! 

अब बेचारी खुशी का ठिकाना न रहा...!!! 

मास्टर जी बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें