फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने कही ऐसी धमाकेदार बात, सुनकर सास का चढ़ गया पारा, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 10 Nov 2019 10:38 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...  

विज्ञापन


-----------------------------    

बीवी की तबीयत कुछ खराब रहती थी तो

उसने पेंटर से अपनी एक तस्वीर बनवाई,
फिर कुछ सोच कर पेंटर को कहा कि
गले में नौलखा हार भी बना दो।

पेंटिंग बनने के बाद पेंटर ने पूछा- आपने ऐसा क्यों किया?

बीवी बोली - कभी मैं मर गयी तो मेरे पति दूसरी शादी कर लेंगे,

नई वाली आएगी तो वो हार ढूंढेगी और मिलेगा नहीं तो झगड़ा होगा...

तब मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिलेगा...

इसे कहते हैं, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी...!! 

Trending Videos

Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू फ्लाइट में पायलट का हेडफोन छीन रहा था...

पायलट - ये क्या कर रहे हो?

पप्पू - अच्छा जी, टिकट हम लें और
गाने तुम सुनो, चलो निकालो हेडफोन...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
बहू रोए जा रही थी। सास ने पुचकारते हुए पूछा -
क्यों बेटी, रो क्यों रही हो?

बहू - क्या मैं चुड़ैल जैसी दिखती हूं?

सास - नहीं, बिल्कुल नहीं।

बहू - क्या मेरी आंखें मेंढ़की की तरह हैं?

सास - नहीं तो।

बहू - क्या मेरी नाक पकौड़े जैसी है?

सास - नहीं...

बहू - क्या मैं भैंस जैसी मोटी और काली हूं?

सास - नहीं बेटी, बिल्कुल नहीं। 

बहू - फिर सारे मोहल्ले के लोग क्यों कहते फिरते हैं कि
तू तो अपनी सास जैसी दिखती है...!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें