बंटी के हाथ में नया फोन देखकर
मोनू: नया फोन कब खरीदा?
बंटी: नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
मोनू: गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
बंटी: रोज कहती थी, मेरा फोन नहीं उठाते...
आज मौका मिला, उठा लाया
पति : क्या बात हो गई, उदास क्यों बैठी हो?
पत्नी : मेरी सहेली ने मेरा मजाक बना दिया...
पति: कैसे?
पत्नी: उसका फोन आया, मैंने कहा आज तो बड़े दिन बाद फोन किया
पति: तो फिर?
पत्नी: उसने कहा, नहीं यार गलती से मिल गया
पति: फिर?
पत्नी: मैंने भी कह दिया ऐसी गलती दोबारा मत करना
संता: आज मैंने अपनी इज्जत बचा ली
बंता: कैसे?
संता: सड़क पर आती हुई एक लड़की को इग्नोर करके
बंता: इग्नोर करने से इज्जत कैसे बची?
संता: इग्नोर नहीं करता तो वह मुझे इग्नोर कर देती, इज्जत बच गई!!!
संता: रात को यमराज मेरे सपने में आए थे
बंता: क्या कहा उन्होंने?
संता: उन्होंने कहा कि तेरे पाप का घड़ा भर गया है
बंता: फिर तूने क्या कहा?
संता: कहना क्या था, कह दिया फिर मोटर बंद कर दो