पत्नी- देखो, मैं कई सालों से इसे पहन रही हूं...
फिर भी इसकी फिटिंग वैसी की वैसी है...
...और आप हैं कि मुझे मोटी कहते हैं।
पति- भगवान से डरो ये शॉल है...
------------------------------
टीचर- स्वर और व्यंजन में फर्क बताओ?
संता- सर, स्वर मुंह से बाहर निकलते हैं और व्यंजन मुंह के अंदर जाते हैं!!!
------------------------------
टीचर : मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है...
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए...
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े...
पप्पू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है...
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है...
फेंकू- पप्पू, जल्दी से टीवी चालू कर, 30 फीट का सांप दिखा रहे हैं
पप्पू- अरे फेंकू, नहीं देख सकते हम
फेकू- क्यों?
पप्पू- क्योंकि हमारा टीवी 21 इंच का है ना...
------------------------------
बेटा – मुझे शादी नहीं करनी!!
मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा!
फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
------------------------------
पुलिस अफसर : बाहर निकल
व्यक्ति : माफ कर दो साहब जी
पुलिस अफसर : दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल...
व्यक्ति : अरे नहीं साहब पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे!!!
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।
परेशान पति : अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी : मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं
------------------------------
पप्पू: आज मुझे सेल्फ रिस्पेक्ट महसूस हुई।
राजू: ऐसा क्या हो गया?
पप्पू: सुबह बीवी से 20 मिनट खरी-खोटी सुनने के बाद 10 मिनट कस्टमर केयर वाली से बात की।
------------------------------
पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया...
लड़की का पिता: मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुजारे…
पप्पू: बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं
फिर क्या... दे जूते… दे चप्पल…
बॉयफ्रेंड: व्हाट्सएप अपडेट कर लो।
गर्लफ्रेंड: कैसे करते हैं?
बॉयफ्रेंड: प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो।
गर्लफ्रेंड: हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है, जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं।
------------------------------
टीचर : तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो ??
पप्पू : हां
टीचर : अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ??
पप्पू : मरा हुआ परिंदा!!!
------------------------------
पति- कहां गायब थी चार घंटे से?
पत्नी- शॉपिंग करने के लिए मॉल में गई थी।
पति- मॉल में क्या-क्या लिया?
पत्नी- एक हेयर क्लिप और 45 सेल्फी...
------------------------------
पप्पूः सर मुझे कुछ याद नहीं रहता है।
टीचरः अच्छा बताओ कि क्लास में तुम्हारी पिटाई कब हुई थी?
पप्पूः सोमवार को
टीचरः यह कैसे याद रह गया।
पप्पूः सर प्रैक्टिकल में नहीं, थ्योरी में प्रॉब्लम है।