जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे.
टीचर: तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता: ताकि आप ये न कहो कि नककल मारी है!!!
------------------------------------
संता- जो मेरी इच्छा पूरी करेगा उसको 1 लाख रूपये दूंगा।
बंता- बोल क्या इच्छा है तेरी?
संता- मुझे 2 लाख रुपये चाहिए।
------------------------------------
संता, डॉक्टर से:
जब मैं सोता हूं तो सपने में बन्दर फुटबॉल खेलते हैं।
डॉक्टर: कोई दिक्कत नहीं, ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना।
संता: कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल है!!!
------------------------------------
संता एक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में interview देने गया...
इंटरव्यूकर्ताः Java के चार version बताइये...
संताः मर जावा, मिट जावा, लुट जावा, और सद्दके जावा।
इंटरव्यूकर्ताः शबाश, अब सीधा घर जावा।
1
- फोटो : YouTube
पत्नी को एक थप्पड मारने की सजा 1000 रुपये जज साहब ने सुनाई..
तब संता ने जज को पुछा :-
दूसरा एक थप्पड़ मार दूं..??
जज गुस्से से :- क्यों..??
संता :- क्योंकि छुट्टा नहीं है, मेरे पास 2000 रुपये का नोट है।
------------------------------------
यात्री ट्रेन से उतरा, उसने संता से पूछा-
'यह कौन-सा स्टेशन है ?'
संता हंसा... और जोर से हंसा...
हंसते-हंसते लोटपोट हो गया…
और बड़ी मुश्किल से अपने आपको संभालते हुए बोला-
'पगले, ये रेलवे स्टेशन है…!'
------------------------------------
संता :- आज फिर मुझे आलिया भट्ट को किस करने को दिल कर रहा है।
बंता:- क्या ??????
तुम आलिया को पहले किस कर चुके हो?
संता:- नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था!
Jokes
विदेश यात्रा से लौटकर आये संता ने अपनी बीवी से पूछा- क्या मैं विदेशी जैसा दिखता हूं?
बीवी- नहीं तो
संता- तो फिर लन्दन में एक औरत क्यों पूछ रही थी कि मैं विदेशी हूं!!!
------------------------------------
बैंक मैनेजर: ये क्या अजीब सा हस्ताक्षर है?
“@/e”
संता: ये हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं!
बैंक मैनेजर: ऐसा अजीब सा हस्ताक्षर? क्या नाम है उनका?
संता: जलेबी बाई…
------------------------------------
संता अंडरवियर लेने दुकान पर गया।
दुकानदार ने उसे 300 रूपये का अंडरवियर दिखाया।
पैसे सुनकर संता बोला:
यार रोज पहनने वाला दिखाओ,
पार्टीवियर नहीं चाहिए।
जोक्स
डॉक्टर: आपका वजन कितना है?
संता: चश्में के साथ 75 किलो।
डॉक्टर: और चश्में के बिना?
संता: वो मुझे दिखता ही नहीं।
------------------------------------
संता रोटी का एक निवाला खुद खा रहा था और एक पास बैठी मुर्गी को खिला रहा था…
बंता :- 'ये क्या कर रहा है ?'
संता :- 'चिकन के साथ रोटी खा रहा हूं'