फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली रात को पप्पू बहुत कन्फ्यूज था... पढ़िए मजेदार जोक्स जो आपको कर देंगे लोटपोट

Tue, 15 Jan 2019 07:07 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन



डैड: बेटा तेरी गर्लफ्रेंड है?
बेटा: नहीं।
.
डैड: आजकल तो सबकी होती है। 
थोड़ा सोशल बनो।
बेटा (शरमा के) : वैसे एक है...
.
डैड (चप्पल से पीटते हुए): दुष्ट.. 
तभी फेल होता है हर बार।

----------------------

एक गरीब लड़के की शादी हो रही थी...
पंडित- कहो मैं अपना सबकुछ अपनी पत्नी को देता हूं। 
इतने में पीछे से आवाज आई- 
'लो बेचारे की साईकिल भी गई'

----------------------

भूगोल पढ़ाने वाली एक मैडल बहुत दुबली-पतली थी। 
उसकी पोस्टिंग एक गांव में हो गई...
एक दिन वो क्लास में बच्चों से प्रश्न पूछ रही थी- 
'बताओ बच्चों... धरती घूमती हुई क्यों नजर आती है'
एक लड़के ने बताया- मैडम जी कुछ खा लिया करो...
बिना खाए स्कूल आओगी तो धरती ऐसे ही घूमती नजर आएगी। 
अब बच्चा बाहर स्कूल के बाहर घूम रहा है!!!

Jokes
लड़की- आज एक लड़के ने मुझे Kiss किया। 
मां- तुने उसको दो थप्पड़ लगाया कि नहीं? 
लड़की- नहीं.
मां- क्यूं? 
लड़की- मुझे गांधीजी याद आ गए और...
मैंने अपना दूसरा गाल भी आगे कर दिया!!!

----------------------

संता समोसे को खोलकर सिर्फ अंदर का मसाला ही खा रहा था...
बंता- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा? 
संता- अरे...मैं बीमार हूं ना
डॉक्टर ने बाहर की चीजें खाने से मना किया है!!! 

----------------------

लड़की (रोमांटिक होकर)-बादल गरजे तो तेरी याद आती है...
सावन आने से तेरी याद आती है...
बारिश की बूंदों में तेरी याद आती है...

लड़का- पता है पता है, तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है... लौटा दूंगा, मर मत. 

1 - फोटो : YouTube
शादी के बाद पहली रात यानी सुहागरात पर पप्पू बहुत कन्फ्यूज था। 
उसे समझ नहीं आ रहा था कि अपनी पत्नी से क्या बात करे...
आधे घंटे के बाद पत्नी से डर-डर के बोला- 
आप घर पर बता के तो आई हैं ना कि आज रात यहीं रूकने वाली हैं!!!

----------------------

पत्नी की रोज रोज की झिक-झिक से परेशान पप्पू अपना सामान बांधते हुए बोला- 
अब तो मैं तेरे साथ एक पल भी नहीं रहूंगा...
पप्पू रेलवे स्टेशन गया और ट्रेन में चढ़ने लगा, तभी आकाशवाणी हुई
'इसमें मत चढ़, ये पटरी से उतर जायगी'

पप्पू एयरपोर्ट गया...
वो प्लेन में चढ़ने लगा कि आवाज आई
'इसमें मत चढ़ ये क्रैश हो जाएगा'

परेशान पप्पू ने बस में जाने की सोची कि फिर आवाज आई
'इसमें मत चढ़ ये खाई में गिर जायगी'

पप्पू गुस्से से बोला-
'कौन है यार?'

आवाज आई- 
'मैं भगवान हूं !'

पप्पू रोते हुए बोला- 
'प्रभु जब मैं घोड़ी पर चढ़ रहा था तब आपका गला बैठ गया था क्या ..?' 

----------------------

लड़की: मैं बहुत अकेली Feel कर रही हूं, 
कोई ध्यान नही देता क्या करूं?
.
.
डॉक्टर: एक DP Lunch के बाद और एक DP 
Dinner के बाद चेंज करो Edit के साथ। 
विज्ञापन

Jokes
ससुर- तुम दारू पियत हो
कबहु बताए नाही ॥

दामाद- तोहार लड़की खून पियत है, तुम बताय का?? 

----------------------

गांव की एक औरत ने तेजी से आ रही बस को हाथ दिखाकर रोका

ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा: कहां जाना है

औरत बोली: जाना कहीं नहीं है….
बच्चा रो रहा है जरा पों-पों बजा दो…!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें