जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
भिखारी - क्या बात है साहब, पहले आप मुझे 100 रुपये देते थे,
बाद में 50 और अब बस 25 रुपये ही देते हैं?
साहब - पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और
अब एक बच्चा भी हो गया है।
भिखारी - वाह साहब वाह! बहुत अच्छे,
पूरे परिवार को मेरे पैसों से ऐश करा रहे हो...!!!