टीचर - 1 से 10 तक गिनती सुनाओ।
संता - 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10
टीचर - 6 कहां है?
संता - जी वो तो मर गया।
टीचर - मर गया? कैसे मर गया???
संता - जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि अज्ञात बीमारी से 6 की मौत हो गई!!!
डॉक्टर - आपका वजन कितना है?
पप्पू - चश्मे के साथ 75 किलो।
डॉक्टर - और चश्मे के बिना?
पप्पू - वो तो मुझे दिखता ही नहीं।
बच्चा पुरानी एल्बम देखते हुए बोला -
मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है?
मम्मी - ये तेरे पापा हैं।
बच्चा - तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं।
बच्चे का जवाब सुनकर मम्मी ही बेहोश हो गई!!
पप्पू माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंटरव्यू देने गया
इंटरव्यू लेने वाला - जावा के चार वर्जन बताइये?
पप्पू - मर जावा, मिट जावा, लुट जावा, और सद्दके जावा।
इंटरव्यू लेने वाला - शाबाश, अब सीधा घर जावा।