जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------------
आईने के आगे खड़ी पत्नी ने अपने पति देव से पूछा -
क्या मैं बहुत मोटी लग रही हूं?
पति ने सोचा और बेकार के झगड़े से बचने
के लिए कहा - बिल्कुल भी नहीं...!!!
पत्नी ने खुश होकर रोमांटिक होकर कहा -
ठीक है फिर मुझे अपनी बाहों में उठा कर फ्रिज तक ले चलो।
मैं आइसक्रीम खाऊंगी!
स्थिति को बेकाबू होते देख पति ने कहा -
रुक जा... मैं फ्रिज ही ले आता हूं...!!!