फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमी अपने घर में सिर्फ दो कारणों से खुश होता है, ये मजेदार जोक्स आपको कर देंगे लोटपोट

Sun, 14 Jul 2019 11:31 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------------------   

पति दूध पीकर - छी... ये कैसा दूध है? 

बीवी - क्यों जी, क्या हुआ? 

पति - इसका स्वाद इतना अजीब क्यों है? 

बीवी - वो जी, केसर खत्म हो गया था, तो
मैंने आपकी जेब से बिमल पान मसाला निकालकर डाल दिया,
क्योंकि इसके दाने दाने में है केसर का दम!!! 

Jokes
दो दोस्त बात कर रहे थे...
यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं,
पूरी रात सड़क पर गुजारनी पड़ी...

दोस्त - फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं? 
दूसरा दोस्त - अरे नहीं यार,
सुबह याद आया कि बीवी तो मायके गई है और चाबी मेरी जेब में ही थी!!! 

जोक्स
संता - क्यों भाई बंता छह महीने पहले तुम्हारी नेम प्लेट पर B.A. लिखा था और अभी M.A. लिखा है...
दो साल की डिग्री छह महीने में कैसे? 

बंता - छह महीने पहले मेरी बीवी मर गयी, तो मैंने नेम प्लेट रक Bachelor Again (B.A.) लिखा था

अब मेरी शादी दोबारा हो गयी, तो (M.A) Married Again लिखा है!!!! 

joke smiley
पहला दोस्त - यार मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है

दूसरा दोस्त - मेरी भी पहले करती थी, पर अब नहीं करती

पहला दोस्त - तुमने क्या इलाज किया? 

दूसरा दोस्त - एक दिन वो गुस्से में थी तो मैंने कह दिया कि बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है...
बस वो दिन है और आज का दिन, गुस्सा तो दूर, वो अब ते आवाज में भी बात नहीं करती!!! 
विज्ञापन

joke
पप्पू - आदमी अपने घर में सिर्फ दो कारणों से खुश होता है

गप्पू - कौन-कौन से? 

पप्पू - पहला, बीवी नयी हो
या
दूसरा, बीवी नहीं हो!!!  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें