फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पप्पू ने बताया - छोटे कद की लड़कियों को गर्मी क्यों कम लगती है, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 06 Aug 2019 10:32 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------------------- 

पत्नी - क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो? 

पति - अरे यार पूछो मत, कल रात को न्यूज चैनल वाली बोली थी-
'आइए हम आपको सीधे दिल्ली लेकर चलते हैं' 
.
बस...
.
तब से तैयार होकर बैठा हूं, अभी तक नहीं आई!!! 

जोक्स
दो दोस्त आपस में बातें कर रहे थे...

यार जब लड़की देखने जाओ तो उसकी आवाज रेडियो से भी हल्की होती है...
.
लेकिन...
.
.
शादी के बाद न जाने कौन से वूफर लग जाते हैं कि आवाज कम ही नहीं होती...!!!

Jokes
पप्पू - लड़कियों को दो काम बहुत अच्छा से आते हैं। 

गप्पू - अच्छा, कौन-कौन से? 

पप्पू - पहला, ब्वॉयफ्रेंड को उल्लू बनाना और 
दूसरा उल्लू जैसे को ब्वॉयफ्रेंड बनाना!!!

joke
पंडित - ग्रह दशा खराब है, रोज सुबह कुत्ते को रोटी और दूध देना...
.
.
.
लड़का (अपने दोस्त से) - सुन बे,
कल से तेरा सुबह का नाश्ता मेरी तरफ से, याद से आ जाना...!!! 
विज्ञापन

joke smiley
पप्पू - पता है छोटे कद की लड़कियों को गर्मी कम लगती है। 

गप्पू - अच्छा... वो कैसे? 

पप्पू - क्योंकि वो सूरज से थोड़ा दूर होती हैं!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें