फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जोक्स: लड़की ने कहा- मुझे अमीर लड़के पसंद हैं, फिर लड़के की बात सुनते ही हो गई बेहोश

Mon, 05 Aug 2019 08:00 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Jokes - फोटो : Amar Ujala

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 



---------------------------------------- 

रिश्तेदार - बेटा जिंदगी में आगे क्या करोगे? 
.
.
.
पप्पू - कुछ भी करूंगा, मगर किसी के घर जाकर
उनके बच्चों से ऐसे सवाल नहीं करूंगा। 

बेचारे रिश्तेदार तुरंत उठकर निकल लिए!!!

Jokes
लड़की वाले - आपका बेटा क्या कर रहा है? 

लड़के वाले - जी वो पायलट है...

लड़की वाले - कौन सी एयरलाइंस में? 

लड़के वाले - जी वो शादियों में ड्रोन उड़ाता है!!!

joke
लड़की - क्या करते हो? 

लड़का - लेखक हूं। 

लड़की - क्या लिखते हो? 

लड़की - Nice pic, Nice dp...!!!

joke smiley
पप्पू अपनी बीवी के ब्यूटी पार्लर गया था,
लेकिन वहां जो लिखा था, उसे पढ़कर गिरते-गिरते बचा...
.
.
वहां लिखा था...
.
.
यहां भगवान की रचना के साथ छेड़छाड़ की जाती है!!!
विज्ञापन

jokes
लड़की - मुझे अमीर लड़के बहुत पसंद हैं। 

लड़का - अच्छा...

लड़की - हां...

लड़का - अच्छा तो फिर बाद में बात में बात करता हूं,
थोड़ा हेलीकॉप्टर अंदर कर दूं, बाहर गली में खड़ा है...!!! 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें