चिंकी - आजा बहन मंदिर चलें
पिंकी - चल बहन और भगवान से दुआ करना कि
मैं इस बार फेल हो जाऊं...
चिंकी - पर तू फेल होना क्यों चाहती है ?
पिंकी - पापा ने कहा है...
पास हो गयी तो स्कूटी दिलाऊंगा,
और फेल हो गयी तो शादी कर दूंगा...!!!
पुलिस वाले की थाने में संता की धुलाई कर रहे थे
थानेदार - बता तूने अपने दोस्त बंता को
ट्रक के नीचे क्यों फेंका
संता - साहब वो तो खुद ही मरने वाला था,
इसलिए मैंने फेंक दिया
थानेदार - तुझे कैसे पता वो मरने वाला था ?
संता - वो दरअसल अपनी शादी के कार्ड बांट रहा था
थानेदार - छोड़ दो ये बेचारा बेकसूर है...!!!
मां - बेटा इतनी लिपस्टिक लगा के कहां जा रही है
बेटी - मां मैं कॉलेज जा रही हूं
मां - बेटी तुझे कोई लड़का पसंद है क्या ?
बेटी खुश होके - हां मां बहुत पसंद है
मां - तो उस कमीने से बोल दे कि
तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है...!!!
पिंकी - कल तुम्हारे घर ताला लगा था कहां गयी थी
चिंकी - पति के साथ पिकनिक मनाने
पिंकी - फिर तो खूब मजा आया होगा
चिंकी - नहीं यार मेरे पति पानी लेने उतरे थे,
तुरंत बस चल पड़ी, वो बस स्टैंड पर ही रह गए
पिंकी - फिर ?
चिंकी - फिर क्या, पूरे रास्ते प्यासा ही रहना पड़ा!!!