फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित और अविवाहित पुरुषों में क्या होता है अंतर? पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 14 Jun 2019 08:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जोक्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


----------------------------------- 

रानी (अपनी सहेली मीना से) - सुनील से मैं शादी नहीं कर सकती।

मीना - क्यों, क्या तुमने उसे किसी लड़की के साथ देख लिया?

रानी - नहीं, उसने मुझे अजय के साथ देख लिया।

जोक्स
टिंकू (बुद्धू से) - बुद्धू, किसी चीज का लंबा-सा नाम बताओ?

बुद्धू - रबर।

टिंकू - यह तो बहुत छोटा है।

बुद्धू - लेकिन इसे खींचकर जितना चाहे लंबा कर सकते हैं। 

jokes
बिल्लू - पापा, मुझे मैडम रोज मारती हैं। 
स्कूल जाने में डर लगने लगा है।

पापा - अरे डरना नहीं बेटा, तू तो शेर का बच्चा है।

बिल्लू - मैडम भी यही कहती हैं।

पापा - क्या?

बिल्लू - यही कि जाने किस जानवर का बच्चा है, जो कुछ पढ़ता ही नहीं। 

Jokes
नौकरानी (बहू से) - मेमसाब, जल्दी आइए।
पड़ोस की तीन औरतें बाहर आपकी सास की पिटाई कर रही हैं।

बहू बालकनी में आकर देखने लगी।

नौकरानी - आप उनकी मदद करने नहीं जाएंगी?

बहू - नहीं रहने दो, तीन ही काफी हैं।
विज्ञापन

joke smiley
पप्पू - अविवाहित पुरुष की सबसे छोटी परिभाषा क्या है? 

गप्पू - 'टाइगर अभी जिंदा है' 

पप्पू - और विवाहित पुरुष की सबसे छोटी परिभाषा? 

गप्पू - 'एक था टाइगर' !!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें