मां- अजी सुनते हो, पड़ोस वाले शर्माजी हैं ना?
पापा- क्या हुआ उनको?
मां- अरे, उनके लड़के के गणित में 99 नंबर आए हैं।
पापा- औ-र 1 नंबर कहां गया?
मां- वो हमारा बेटा लेकर आया है।
पापा- मेरा लट्ठ निकाल तो जरा...!
लड़की सेल्फी ले रही थी।
लड़की - साफ नहीं आ रही है और वह दुपट्टे से कैमरा साफ करने लगी।
लड़की - यार ये फोटो साफ क्यों नहीं आ रही मेरी?
लड़का - एक बार शक्ल भी दुपट्टे से पोंछकर देख लो।
मुन्ना दौड़ा दौड़ा आकर बोला, मम्मी,पड़ोस वाले अंकल की बाईपास हो गई !
.
.
अरे, सबेरे देखा तब तो ठीक थे...
.
.
तुरंत फोन लगाया तो पता चला ....
कि उनकी काम वाली बाई... 12वीं पास हो गई है।
दुकानदार - मुझे एक घंटे हो गए आपको कपड़े दिखाते हुए,
मुझे अफसोस है कि आपको कुछ पसंद नहीं करवा पाया।
.
.
.
महिला - कोई बात नहीं, मैं तो वैसे भी सब्जी लेने निकली थी।
पति - सब्जी में नमक नहीं है आज
पत्नी - वो क्या है ना, आज सब्जी थोड़ी जल गयी थी
पति - तो सब्जी में नमक क्यों नहीं डाला
पत्नी - मां ने कहा था कि जले पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए!!!