फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पप्पू को पापा ने कहा- कुछ पढ़ लिया कर नालायक, सारा दिन लड़कियों से चैटिंग करता रहता है

Thu, 04 Apr 2019 09:42 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------

पत्नी- मैं मायके तभी जाउंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे
पति- मंजूर है, 
पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, 
जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा...!!!

------------------------------

संजू - पंडित जी, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं?
पंडित जी - किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे…!!! 

Jokes
पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए - एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, 
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए, तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए! 
बेटा - पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं
पिता - क्यों ?
बेटा - मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!!! 

Jokes
अपने बेटे के रिपोर्ट कार्ड पर पिता ने अंगूठा लगाया…
बेटा - पापा आप तो इंजीनियर हो, फिर ये अंगूठा क्यों?
पिता - क्योंकि, तेरे मार्क्स देखकर टीचर को नहीं लगना चाहिए कि तेरे बाप पढ़ा लिखा है…!!! 

joke smiley
अचानक संजू ने पूछा - पापा ये मर्द कौन होता है ?
पिता - जो इंसान पूरे घर में अपनी हुकूमत चलाये, वो मर्द होता है।
संजू - पापा मैं भी बड़ा होकर मम्मी की तरह 'मर्द' बनूंगा। 

------------------------------   

पापा - बेटा क्या कर रहा है?
पप्पू - पापा वर्षा आने वाली है,
पापा - कुछ पढ़ लिया कर नालायक, सारे दिन लड़कियों से चैटिंग करता रहता है...
पप्पू - पापा मैं बारिश की बात कर रहा हूं...!!! 
विज्ञापन

बाप ने देखा कि बेटा जींस का बटन टांक रहा था….
बाप - बेटा, हमने तुम्हारा विवाह कराया, बहू घर आयी, 
फिर भी तुम अपनी जींस पर खुद ही बटन टांक रहे हो?
बेटा - पिताजी, आप गलत सोच रहे हैं… 
यह जीन्स उसी की है…!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें