फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जोक्स: पत्नी ने पति के बारे में कही ऐसी बात, सुनकर सहेली हो गई बेहोश

Mon, 24 Feb 2020 10:49 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Jokes - फोटो : Pixabay

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



---------------------------------------------    

पप्पू - पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है!

गप्पू - वो कैसे? 

पप्पू - पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...!!!

Jokes - फोटो : Pixabay
अभी सांस लेने की फुर्सत नहीं है...
कि तुम मेरी बांहों में हो...
.
.
प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कहना चाहता है कि
प्रेमिका का वजन ज्यादा है...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी खुशमिजाज और हंसमुख स्वभाव की थी...
और पति उदास और गंभीर मिजाज!

पत्नी की सहेली ने पूछा- यूं कैसे काम चलता है?

पत्नी बोली - बड़े आराम से! शादी-ब्याह या 
खुशी का अवसर हो तो मैं चली जाती हूं...
और...
अगर किसी की तबीयत खराब हो या मैयत में
जाना हो तो ये चले जाते हैं...!!!

यह सुनकर सहेली बेहोश...
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें