जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------
पत्नी - तुम दिन भर दूसरी महिलाओं को देखते रहते हो
पति - अरी भाग्यवान, ऐसा नहीं है...
पत्नी - जानते हो गधा कभी अपनी वाली
के अलावा दूसरी की तरफ नहीं देखता
पति - तभी तो उस कमबख़्त को गधा कहते हैं
जोक्स
पति - दिन भर सोती रहती हो
पत्नी - तो क्या आराम भी ना करूं
पति - चाय बना दो जल्दी से
पत्नी - खुद बना लो ना
पति - मेरे सिर में तेज दर्द है
पत्नी - हां तो मेरे भी गले में दर्द है
पति - ठीक है इधर आओ
तुम मेरा सर दबा दो
और मैं तुम्हारा गला दबा देता हूं...!!!
Jokes
एक आदमी दोस्तों के साथ शराब पीकर
रात को घर लौटा...
बीवी को पता ना लगे इसलिए नींबू चाटा, इलायची खायी
फिर घर में जैसे ही घुसा
आदमी - कहां हो डार्लिंग
वो बोली - शराब पी के आये हो ना
आदमी - हां, लेकिन तुमको कैसे पता चला
वो बोली - क्योंकि आप गलत फ़्लैट में आ गए हैं...!!!
joke smiley
पत्नी ने गुस्से में फोन लगाया
पत्नी - कहां रह गए,
11 बज रहे हैं, अब तक नहीं आये...
पति - अरे जानू यहां जाम लगा है
पत्नी - ओफ्फो... तो कब तक आओगे ?
पति - पता नहीं... क्योंकि
अभी तो पहला ही जाम (शराब) लगा है...!!!
जोक्स
एक औरत चुनाव में खड़ी हुई
सहेली - वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है
औरत - हां... और देखना मैं पक्का जीतूंगी
सहेली - अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया
औरत - अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है,
तो मैं ही तो जीतती हूं...!!!!
जोक्स
पत्नी - जब देखो लड़ते रहते हो
पति - तुम हरकतें ही ऐसी करती हो
पत्नी - अच्छा तुमको कैसी बीवी पसंद है
पति - एक ऐसी बीवी जो मुझे प्यार दे
एक ऐसी बीवी जो स्वादिष्ट खाना खिलाये
एक ऐसी बीवी जो मेरा हरदम ख्याल रखे
पत्नी - मुझे पहले ही पता था आपकी नीयत खराब है...
तीन तीन बीवी रखना चाहते हो!!!