जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------
पत्नी- पिछली बार आपने मेरे जन्मदिन पर लोहे का पलंग बनवाया था.
इस बार क्या इरादा है?
.
.
.
पत्नी - उसमें करंट छोड़ने का...!!!
-------------------------------
पति - अरे सुनो, मुन्ना रो रहा है चुप कराओ इसे...
पत्नी (गुस्से में) - मैं काम करूं या बच्चे संभालूं,
मैं इसे दहेज में नहीं लाई थी, खुद ही चुप करा लो।
पति - फिर रोने दे… मैं कौन सा इसे बारात में लेकर गया था!!!