फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पप्पू ने बताया शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में अंतर? पढ़िए ये मजेदार जोक्स

Thu, 15 Aug 2019 07:59 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...  

विज्ञापन


--------------------------------------

जिस तरह फेसबुक और व्हाट्सएप का चलन बढ़ा है, 
आने वाले वक्त में मां अपने बच्चों से बोलेगी- 
.
.
.
तुझे पालने के लिए 10-10 घंटे ऑफलाइन रही हूं, 
तब जाकर बड़ा हुआ है तू...!!! 

Trending Videos

joke
भिखारी (पिंकी से) - मैडम एक रुपये दे दो...

पिंकी - शर्म नहीं आती, इतने स्मार्ट, खूबसूरत,
हैंडसम जवान लड़के हो और होकर भीख मांगते हो...?

भिखारी (खुश होकर) - ठीक है तो फिर एक झप्पी ही दे दो!!! 

जोक्स
पप्पू - चिकन तो बहुत सी अच्छा बना है,
पर अजीब सा टेस्ट क्यों आ रहा है? 
.
.
.
बीवी - वो बनाते समय मुर्गे का टांग जल गई थी,
तो मैंने उसपर बोरोप्लस लगा दिया था...!!! 

joke
मास्टर जी - नालायक पढ़ ले...
तभी अपनी बुक खोल के देखी है तुमने? 

संजू - हां, मैं तो रोज बुक खोलता हूं...

मास्टर जी - कौन सी बुक? 

संजू - फेसबुक...!!! 
विज्ञापन

joke smiley
संजू - शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है? 
.
.
.
पप्पू - मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें