फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी की तीखी नोंकझोंक आपको हंसाते-हंसाते कर देगी लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 19 May 2019 08:54 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जोक्स
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-------------------------- 

एक आदमी अपने ख्यालों में इतना खोया रहता मानो घर से उसे कोई मतलब ही न हो

एक दिन उसकी पत्नी बोली - पता है, हमारा मुन्ना चलने लगा है...

पति का ध्यान कहीं और था, उसने पूछा - कब से ?

पत्नी ने कहा - अजी 2012 से 

पति बोला - ओह ! तब तो वह 2013 में चला गया होगा!!!  

जोक्स
एक महिला ने नाटक में झगड़ालू पत्नी का सफल अभिनय किया. 
लोगों ने उसे बहुत पसंद किया. 
नाटक के बाद एक पत्रकार ने उससे पूछा - पहली बार में आपके सफलतम अभिनय का रहस्य क्या है?

महिला बोली - इसमें कोई खास बात नहीं. 
मंच पर अपने कलाकार साथी के साथ बोलते समय मैंने मन में यही सोच लिया था, 
वास्तव में अपने पति से बात कर रही हूं...!!! 

जोक्स
एक बार एक शादीशुदा जोड़े के यहां एक पति-पत्नी मेहमान बनकर आए
दोनों मियां -बीवी ने बढ़-चढ़कर उनका स्वागत किया चार-पांच दिन बाद वे चले गए

पत्नी ने ( पति से पूछा ) - क्यों जी, वे तुम्हारे कौन से रिश्तेदार थे?

इतना सुनते ही पति बेहोश हो गया. 
होश में आने के बाद उसने कहा, 
मैं तो समझ रहा था कि वो तुम्हारे रिश्तेदार हैं!!! 

d
खाना खाने के बाद पति ने अपनी सुशिक्षित पत्नी से पूछा, क्यों जी, अब आप क्या करेंगी?

पत्नी - कोई खास काम नहीं. यही कुछ पढूंगी, रेडियो सुनूंगी, वगैरह-वगैरह...

पति - ठीक , जब आप वगैरह-वगैरह पर आएं, 
तब कृपया मेरी कमीज के बटन टांकना न भूलिएगा...!!! 
विज्ञापन

h
वकील - आपकी उंगली रेल के दरवाजे से दबकर कट गई और
इसके लिए आप रेलवे पर पचास हजार रुपये हर्जाने का दावा करना चाहती हैं ?

महिला - जी हां

वकील - लेकिन यह किस प्रकार साबित किया जाएगा कि आपकी उंगली की कीमत पचास हजार रुपये थी ?

महिला - क्योंकि उस उंगली पर ही मैं अपने पति को नचाया करती थी, चाहे तो पूछ लीजिए...!!!  

--------------------------    

पति (पत्नी से बोला) - आज सुबह पता नहीं किसका मुंह देखकर उठा था कि दिन का खाना नसीब नहीं हुआ ?

पत्नी बोली - मेरी मानो , बेडरूम में लगे आइने को हटा दो, 
वरना रोजाना यही शिकायत रहेगी...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें