फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी से फकीर ने कहा- ऐ हुस्न की मल्लिका अंधे को 5 रुपये दे दे, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 19 Feb 2019 08:00 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन



पत्नी - मैं रोज पूजा करती हूं कि 
काश एक दिन 'श्रीकृष्ण' के दर्शन हो जाएं...
-
पति - एक बार मीराबाई बन कर जह़र पी ले...
फिर देख श्रीकृष्ण तो क्या
तूझे सारे भगवान नजर आ जाएंगे...

------------------------------------------

पप्पू साइकिल से जा रहा था।
अचानक एक लड़की से भिड़ गया।
लड़की - घंटी नहीं मार सकता था बे...
.
पप्पू - अबे मैंने पूरी साइकिल मार दी…
अब क्या घंटी अलग से मारूं... 

जोक्स
पप्पू- सरकार ने गुटखा के दाम बढ़ा दिए हैं।
अब क्या करोगे?
.
.
.
.
गप्पू- अरे करना क्या है..
आधा घंटा देर से थूकेंगे... और क्या... 

------------------------------------------  

एक बच्चा अपने पड़ोस में जाता है
और दरवाजे की घंटी बजाता है,
महिला दरवाजा खोलती है।
.
महिला - बेटा क्या हुआ ?
बालक - आंटी मम्मी ने एक कटोरी चीनी मंगाई है।
महिला (मुस्कुरा कर उसका सिर सहलाते हुए कहती है) -
अच्छा और क्या कहा है तेरी मम्मी ने ?
.
बच्चा - कहा है कि… अगर वो डायन न दे तो
सामने वाली चुड़ैल से ले आना...!!! 

Jokes
भिखारी - साहब 20 रुपये दो ना, कॉफी पीनी है..
आदमी - लेकिन कॉफी तो 10 रुपये की आती है!
भिकारी - मेरी गर्लफ्रेंड भी साथ मे है ना...
आदमी - अरे...!
भिखारी होकर तूने गर्लफ्रेंड बना रखी है...
.
.
.
.
भिखारी - नहीं जी, गर्लफ्रेंड ने मुझे भिखारी बना दिया है!!! 

जोक्स
पत्नी - सुनते हो जी..?
मुझे Happiness की स्पेलिंग बताओ!!
.
.
.
पति - तू लिख…
UNMARRIED...!!!

------------------------------------------ 

पति - मेरे सीने में बहुत दर्द हो रहा है, जल्दी से एम्बुलेंस को फोन लगाओ…
पत्नी - हां, लगाती हूं, जल्दी अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ…
.
पति - रहने दो, अब थोडा ठीक लग रहा है… 

मुर्गियों के फार्म में 1 बार जांच के लिए इंस्पेक्टर आया।
इंस्पेक्टर - तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो ?
पहला मालिक - बाजरा
इंस्पेक्टर - खराब खाना, इसे गिरफ्तार कर लो...
.
दूसरा - चावल
इंस्पेक्टर - गलत खाना, इसे भी गिरफ्तार कर लो...
.
अब संता की बारी आई...
संता डरते-डरते बोला- 
हम तो जी, मुर्गियों को ही 5-5 रुपये दे देते हैं...
जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो...!!! 
विज्ञापन

जोक्स
पति और पत्नी जब होटल से निकले तो एक फकीर ने कहा -
ऐ हुस्न की मल्लिका, अंधे को 5 रुपये दे दे... 
.
पति ने पत्नी की तरफ देखा और कहा -
दे दे, बेचारा वाकई अंधा है….!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें