फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: जब पत्नी ने पति के सिर पर मारा बेलन, बताई धमाकेदार वजह

Sat, 22 Feb 2020 10:45 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन


---------------------------------------------    

पप्पू अपने एक दोस्त से बता रहा था...

कल मैंने काली मिर्च खरीदी और
अंधेरे का फायदा उठाते हुए 
दुकानदार को फटा हुआ नोट दे आया!

वापस घर आया तो घरवाले बोले-
ये पपीते के बीज क्यों उठा लाए...!!!

Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - मेकअप किसे कहते हैं? 

गप्पू - मुझे क्या पता, तुम बताओ? 

पप्पू - पति के पैसों से ही पति को
बेवकूफ बनाने की साजिश मेकअप कहलाती है...!!!
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी ने पति के सिर पर जोर से बेलन मारा...

पति - मारा क्यों? 

पत्नी - तुम्हारी जेब से एक कागज मिला है,
जिसपर शबनम लिखा है। 

पति - अरे मैंने पिछले हफ्ते जिस घोड़ी पर
रेस में दांव लगाया था, उसका नाम शबनम था। 

पत्नी - सॉरी...
अगले दिन पत्नी ने पति को फिर से बेलन मारा...

पति - अब क्यों मारा? 

पत्नी - तुम्हारी घोड़ी का फोन आया था...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें