फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पप्पू ने बताया 'WhatsApp' का हिंदी नाम, ये मजेदार जोक्स आपको कर देंगे लोटपोट

Fri, 08 Mar 2019 08:12 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------------------

पत्नी - डार्लिंग, देखो मैंने इसे पिछले 8 साल से नहीं पहना
फिर भी इसकी फिटिंग वैसी की वैसी ही है।
पति - कुछ तो भगवान से डर 
ये शॉल है...!! 

---------------------------------------

मास्टरजी - महान वही है जो हर वक्त दूसरों की मदद करे!
.
.
.
पप्पू - पर सर, परीक्षा के वक्त ना आप खुद महान होते हैं, 
ना हमें होने देते हैं...!!! 

जोक्स
लड़की - ये खाओ मैंने बनाया है !
लड़का - ये उबले समोसे ?
लड़की - ये मोमोज़ है देहाती इंसान ! 

--------------------------------------- 

लड़की - ये कैसी चाय बनायी है तुमने, 
अजीब सा स्वाद है इसका !
गर्लफ्रेंड - ये कॉफी है गरीब इंसान !
लड़का - ओह... 

jokes
पति (गुस्से में) - क्या तुमने मुझे कुत्ता कहा?
पति (गुस्से में) - क्या तुमने मुझे कुत्ता कहा?
पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया..
पति ने दोबारा यही सवाल पूछा...
पत्नी - मैंने तुम्हें कुत्ता नहीं कहा पर प्लीज अब भौंकना बंद करो...!!! 

---------------------------------------   

पड़ोसन - आपके बर्तन बड़े चमक रहे हैं। 
धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं? 
पत्नी: पति का...!!! 

Jokes
पप्पू- बड़ी खोजबीन के बाद अब कहीं जाकर 
'एडमिन' का हिंदी नाम मिला...
गप्पू - क्या?
पप्पू- 'झुंड नियंत्रक'
और 'सेल्फी' का भी हिंदी नाम मिल गया है...
गप्पू - क्या? 
पप्पू - 'खुदखेंचू'
 'WhatsApp' का भी हिंदी नाम है मेरे पास 
गप्पू - वो क्या ?
पप्पू  'जन धन निशुल्क गपशप योजना' 
विज्ञापन

joke
एक समारोह में अध्यापक ने सभी छात्रों से पूछा, 
इस कॉलेज में आपका कोई कड़वा अनुभव ?
एक छात्र बोला - मैं और मेरी पत्नी इसी कॉलेज में मिले थे। 

---------------------------------------  

अध्यापिका- 'बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है' 
इसका भविष्य काल बताओ
छात्र - अब लाइट जाएगी...!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें