फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दूल्हा-दुल्हन को सात फेरे ही क्यों लगवाए जाते हैं? पप्पू ने दिया धमाकेदार जवाब

Sun, 18 Aug 2019 10:42 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-----------------------------------   

एक चोर की सजा पूरी हो रही थी और वो आज रिहा होने वाला था...

जेलर ने पूछा - जेल से निकलते ही पहला काम तुम क्या करोगे? 

चोर - एक टॉर्च खरीदूंगा!

जेलर - क्यों? 

चोर - क्योंकि पिछली बार जब मैं चोरी करने के लिए जिस घर में घुसा था
तो वहां अंधेरा था
और
मैंने बत्ती के बजाय रेडियो का बटन दबा दिया था!!! 

जोक्स
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा तो
पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...
.
पति - कितना काम करेगी तू? 
ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, 
सोना नहीं है क्या? 
कुछ तो अपना ख्याल कर पगली। 

ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए!!! 

joke
आज का जबरदस्त ज्ञान... 

'रबर' और 'मलयालम' शब्द के बाद 'oppo' एक ऐसा शब्द है,
जो दोनों तरफ से पढ़ा जा सकता है। 

शायद आपको न पता हो, इसलिए सोचा बता दूं!!! 
विज्ञापन

joke smiley
मास्टर जी - शादी में दूल्हा-दुल्हन को सात फेरे ही क्यों लगवाए जाते हैं? 

छात्र - क्योंकि प्रत्येक फेरा 360 डिग्री का होता है
और 360 ऐसी संख्या है,
जो एक से नौ तक के अंकों में केवल सात से विभाजित नहीं होती। 
इसलिए माना जाता है कि सात फेरों का संबंध अविभाज्य है। 

मास्टर जी बेहोश...!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें